Third party image reference
रविवार को भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला, जिसको भारतीय टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत 22 रनों से जीत गई. इस मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज भी 2-0 से अपने कब्जे में कर ली.
Third party image reference
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 15.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना चुकी थी. लेकिन बारिश की वजह से मैच रुक गया और दोबारा से शुरू नहीं हो पाया, जिस वजह से डीएलएस मेथड लगाना पड़ा और भारतीय टीम को 22 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया.
Third party image reference
वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध रोहित शर्मा ने 67 रन की शानदार पारी खेली तो वहीं क्रुणाल पांड्या ने अंतिम ओवरों में 13 गेंदों में 20 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर प्रदान किया. क्रुणाल पांड्या ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन दिखाया. क्रुणाल पांड्या ने 3.3 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए.
क्रुणाल पांड्या को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. क्रुणाल पांड्या के मैन ऑफ द मैच जीतने के बाद उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने सोशल मीडिया पर क्रुणाल पांड्या की मैन ऑफ द मैच लेते हुए तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर के साथ पंखुड़ी शर्मा ने दिल वाला इमोजी भी बनाया, जिससे साफ पता चल रहा था कि वह बहुत ही ज्यादा खुश हैं.
दूसरे टी-20 में क्रुणाल पांड्या बने मैन ऑफ द मैच, खूबसूरत वाइफ ने दिया ऐसा रिएक्शन
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: