आज की इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं सबसे ज्यादा बार 300 या उससे ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल करने वाली टॉप 4 टीमों के बारे में। चलिए जानते हैं उन चार टीमों के बारे में
1. भारत
Third party image reference
इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय टीम है। अब तक भारतीय टीम को 65 बार 300 या उससे अधिक का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 16 बार 300 या उससे अधिक का लक्ष्य हासिल किया है। भारतीय टीम को 46 बार हार झेलनी पड़ी। वहीं 300 या उससे अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 मैच टाई हो गए।
2. इंग्लैंड
Third party image reference
इंग्लैंड की टीम इस मामले में दूसरे नंबर पर आती है। इंग्लैंड की टीम को अब तक कुल 37 बार 300 या उससे ज्यादा रनों का लक्ष्य मिला है। इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने 9 बार 300 रनों से अधिक के लक्ष्य को हासिल किया। इंग्लैंड की टीम 300+ रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 मैच हार चुकी है।
3. श्रीलंका
Third party image reference
श्रीलंका की टीम लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है। श्रीलंका की टीम को अब तक 67 बार 300 या उससे अधिक का लक्ष्य मिला है। श्रीलंका की टीम ने 9 बार 300 से अधिक का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। हालांकि श्रीलंका को 58 मैचों में हार झेलनी पड़ी।
4. ऑस्ट्रेलिया
Third party image reference
खतरनाक टीम ऑस्ट्रेलिया लिस्ट में चौथे नंबर पर शामिल है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को सिर्फ 29 बार 300 या उससे अधिक का लक्ष्य मिला। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम को आठ मैचों में जीत हासिल हुई। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम को 21 मैचों में हार झेलनी पड़ी।
300+ का स्कोर चेस करने में माहिर हैं ये 4 टीमे, एक टीम तो 16 बार कर चुकी है ये कारनामा
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: