Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला गया, जिसको भारतीय टीम ने डीएलएस मेथड से 22 रनों से जीत लिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-0 से अपना कब्जा कर लिया. दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 67 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि कप्तान विराट कोहली 28 रन ही बना सके.
Third party image reference
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 167 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 52 गेंदों में 67 रन की पारी खेली. इस पारी में रोहित ने 3 छक्के और 5 चौके भी लगाए. रोहित ने विराट कोहली के साथ मिलकर 48 रन की साझेदारी निभाई. वेस्टइंडीज की टीम ने 15.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे. वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिए 27 गेंदों में 72 रन की जरूरत थी. लेकिन यह मैच बारिश की वजह से रुक गया और डीएलएस मेथड लगाना पड़ा, जिस वजह से भारतीय टीम 22 रनों से मैच जीत गई.
Third party image reference
मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पोस्ट मैच सेरेमनी कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी थी. इसी वजह से हमने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. रोहित और शिखर ने पहले बल्लेबाजी के निर्णय को सही साबित किया. विराट कोहली ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि रोहित ने शानदार पारी खेल. जिस तरह से भारतीय टीम ने शुरुआत की, उससे ऐसा लग रहा था कि 180 रन का स्कोर बन जाएगा. लेकिन मध्यक्रम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. विराट ने आगे कहा- रोहित शर्मा एक अच्छे खिलाड़ी हैं और टीम को उनसे हमेशा ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहती है .
मैच के बाद रोहित शर्मा को लेकर विराट कोहली ने दिया यह बयान, जानकर नहीं होगा यकीन
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: