इंग्लैंड में खेली जा रही टी-20 ब्लास्ट क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में समरसेट ने सर्रे को 8 विकेट से हरा दिया. इस दौरान समरसेट के लिए पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज बाबर आज़म ने मैच जीताऊ पारी खेली.
Copyright Holder: DUNIYA TODAY
बाबर आज़म ने 31 गेंदो पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाये. उन्होने पहले विकेट के लिए साथी टॉम बेंटन (71) के साथ पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 93 रन की साझेदारी कर जीत की नीवं रखी.
Third party image reference
सर्रे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान आरोन फिंच की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाये. फिंच ने अपनी पारी में 44 गेंदो का सामना करते हुए 6 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा सैम कुरैन ने 37 गेंदो पर 53 रन बनाये.
Third party image reference
समरसेट के लिए टॉ बेंटन ने 37 गेंदो पर 11 चौके और 2 छक्को की मदद से 71 रन बनाये. इसके अलावा एडवर्ड बेयरोन ने 19 गेंदो पर 6 चौके और 4 छक्को की मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेली.
Third party image reference
जिसकी बदौलत समरसेट ने 18.4 ओवर में ही 207 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया. मैच में दोनो टीम की तरफ से कुल 42 चौके और 19 छक्के लगे.
फिंच पर भारी बाबर आज़म की पारी, 31 गेंदो पर जड़ दिए इतने रन, हुई छक्को की बरसात
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: