Copyright Holder: DUNIYA TODAY
यूनिर्वसल बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने ग्लोबल टी-20 लीग में एक और धमाकेदार पारी खेल डाली. कनाडा में खेली जा रही इस लीग में शुक्रवार को वेंकुअर नाट्स और एडमोंटन रॉयल के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें क्रिस गेल ने 94 रन की तूफानी पारी खेली.
Third party image reference
एडमोंटन रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाये. टीम के लिए बेन कटिंग ने 41 गेंदो पर 3 चौके और 7 छक्को की मदद से 72 रन बनाये. इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने 27 गेंदो पर 3 छक्को की मदद से 40 रन बनाये.
Third party image reference
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेंकुअर नाट्स के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल 94 और शोएब मलिक की 34 रन की पारी की बदौलत 16.3 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया.
Third party image reference
क्रिस गेल ने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदो पर 94 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में गेल ने 6 चौके और 9 छक्के लगाए. बता दें, इस लीग में तीन दिन पहले ही गेल ने 54 गेंदो पर 12 छक्को की मदद से 122 रन की पारी खेली थी.
GT20 Canada : फिर गरजा गेल का बल्ला, तूफानी पारी खेल 94 रन बनाये, जड़े इतने छक्के
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: