भारत के अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर को लेकर भारत सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हैं धारा 370 हटाने का बिल राज्य सभा मे पेश कर दिया है. इसलिए आज हम आपको इस बिल के पास होने के बाद जम्मू कश्मीर में होने वाले 4 बड़े बदलावों के जुड़ी जानकारी देने वाले है.
Third party image reference
1. जम्मू कश्मीर में धारा 370 को पूरी तरह खत्म नही किया गया है लेकिन मात्र धारा 370 के खंड एक को छोड़कर सभी खंड समाप्त कर दिए गए है जो जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देते थे.
2. पहले जम्मू कश्मीर एक राज्य हुआ करता था जो अब दो केंद्र शासित राज्यों में बदल दिया गया है जिसमे पहला जम्मू और कश्मीर होगा. जहाँ दिल्ली की तरह विधानसभा होगी जिसके अधिकार निश्चित क्षेत्र तक सीमित होंगे वही दूसरा केंद्र शासित राज्य लद्दाख होगा जहाँ विधानसभा नही होगी.
Third party image reference
3. जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान ही लागू होगा पहले वहां जम्मू कश्मीर का अपना संविधान हुआ करता था साथ ही अब जम्मू कश्मीर में अब धारा 356 लागू होगी. इसके साथ ही अब वहां अल्पसंख्यकों को आरक्षण भी मिल सकेगा साथ ही भारत से जुड़े समस्त कानून भी लागू हो जाएंगे.
4. जम्मू कश्मीर में अब बाहर का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकता है साथ ही वहाँ के लोगो को प्राप्त दोहरी नागरिकता भी अब खत्म हो चुकी है अब वहां के सभी नागरिक सिर्फ भारतीय कहलाएंगे.
Third party image reference
इस ऐतिहासिक फैसले के बाद भारत का हर भारतवासी जम्मू कश्मीर में वह सब करने का हकदार है जिसकी इजाजत देश का कानून उसे पूरे भारत मे करने की देता है.
आपको क्या लगता है जम्मू कश्मीर सही मायनों में अब भारत मे शामिल हुए है साथ ही क्या अब आप भी जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदकर रहना पसंद करेंगे व आपको क्या लगता है सरकार का यह फैसला सही है आप अपनी राय कमेंट जरूर करें.
धारा 370 हटाने से जम्मू कश्मीर में होंगे 4 बड़े बदलाव, अब हर भारतवासी को होगा यह अधिकार
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: