Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 90 रन से पिछड़ने के बावजूद भी इंग्लैंड की टीम को 251 रन से करारी मात दी. आपको बता दें इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में स्मिथ के शतक की मदद से 284 रन का स्कोर खड़ा किया.
Third party image reference
इंग्लैंड की टीम ने सलामी बल्लेबाज बर्न्स के शतक की मदद से 374 रन बनाकर 90 रन की बढ़त हासिली की. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में स्मिथ और वेड की शतक से सहायता से 7 विकेट खोकर 487 रन बनाकर पारी घोषित की. इस तरह से चौथी पारी में इंग्लैंड की टीम को जीतने के लिए 398 रन का लक्ष्य मिला.
Third party image reference
इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन के सामने 146 रन पर धराशायी हो गयी. नाथन ने 49 रन देकर 6 विकेट हासिल किये.
Third party image reference
मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.
Third party image reference
टूटे कई रिकॉर्ड
1- स्टीव स्मिथ (119 पारी) ने टेस्ट में सबसे तेज 25 शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली (127 पारी) के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया.
2- ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (6453 रन) को पीछे छोड़ा.
Third party image reference
3- टेस्ट में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में स्टीव स्मिथ (25 शतक) ने चैपल (24 शतक) को पीछे छोड़ा.
The content does not represent the perspective of UC
कोई टिप्पणी नहीं: