पहला टेस्ट: पांचवे दिन जीत से 385 रन दूर इंग्लैंड, इन दो वजह से AUS का हारना लगभग नामुमकिन

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड के शतकों की मदद से इंग्लैंड के सामने पहले एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत के लिए 398 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 487/7 बनाकर घोषित की, जिसके चलते इंग्लैंड के खिलाफ उसकी कुल बढ़त 397 रन हो गई।

Third party image reference
मैच में पांचवे दिन के खेल की शुरूआत से पहले इंग्लैंड की टीम का स्कोर 13/0 है। दोनों ओपनर बल्लेबाज रोनी बर्न्स 07 के स्कोर पर जबकि जेसन राय 06 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

Third party image reference
मेजबान टीम इंग्लैंड को मैच के पांचवे दिन जीत के लिए 385 रन बनाने की दरकार है। इस टेस्ट मैच के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया का हारना लगभग नामुमकिन जैसा है। इसके पीछे दो बड़ी वजह हैं, पहली यह कि एजबेस्टन में अब तक केवल 3 मौकों पर कोई टीम चौथी पारी में 150 से अधिक रन बनाकर जीत दर्ज कर पाई है। यहां इस मैदान का चौथी पारी में सफलतम रन चेस का सबसे बड़ा स्कोर 283 है।

Third party image reference
इंग्लैंड के लिए पांचवे दिन जीत दर्ज कर पाना इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि इंग्लैंड टीम का चौथी पारी में जिस स्कोर को सफलतापूर्वक हासिल किया है वह 332 है, जो इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में सन 1928 में हासिल किया था।

Third party image reference
ऐसे में इंग्लैंड इस टेस्ट मैच को सिर्फ ड्रा करवाने का सोचे तो यह कहीं ज्यादा बेहतर होगा। अगर इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवे दिन 385 रन बनाकर जीत हासिल करती है तो यह एक ऐतिहासिक जीत होगी। हालांकि इस टेस्ट मैच के ड्रा होने या ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावनाएं ज्यादा हैं।


(आपकी इस मैच के नतीजे के बारे में क्या राय है? आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।)
पहला टेस्ट: पांचवे दिन जीत से 385 रन दूर इंग्लैंड, इन दो वजह से AUS का हारना लगभग नामुमकिन पहला टेस्ट: पांचवे दिन जीत से 385 रन दूर इंग्लैंड, इन दो वजह से AUS का हारना लगभग नामुमकिन Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.