भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी-20 में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 22 रनों की जीत दर्ज की। भारत ने अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 167/5 स्कोर बनाया। भारतीय पारी में ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 67 रनों का योगदान दिया।
Third party image reference
वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को सिर्फ 8 रन पर ही 2 झटके लगे। रोवमैन पॉवेल के अलावा बाकी अन्य बल्लेबाज नाकाम रहे। वेस्टइंडीज का स्कोर जब 15.3 ओवरों में 98/4 था तभी खराब रोशनी और बाद में बारिश के चलते मैच शुरू नहीं हो पाया और भारत डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर विजेता बना।
इस खिलाड़ी को मिला मैन ऑफ द मैच:
Third party image reference
मैच में भारत की जीत में बल्ले और गेंद से कमाल दिखाने वाले क्रुणाल पांड्या को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। क्रुणाल ने बल्ले से 13 गेंदों में 20 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में 3.3 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट झटके।
मैच में टूटे 9 बड़े रिकॉर्ड
Third party image reference
1. टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की यह लगातार लगातार 5वीं जीत है। भारत ने साल 2018 से लेकर अब तक यह पांच मुकाबले जीते हैं।
2. टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा हार के मामले में वेस्टइंडीज की टीम संयुक्त रूप से श्रीलंका और बांग्लादेश की बराबरी पर आ गई है। श्रीलंका-बांग्लादेश के समान 57 मुकाबले वेस्टइंडीज ने हारे हैं। न्यूजीलैंड की टीम का नंबर 56 हार के साथ इनके बाद आता है।
Third party image reference
3. भारतीय कप्तान विराट कोहली की यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पांचवी सीरीज जीत है। इससे पहले विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को मात दी है।
Third party image reference
4. रविंद्र जडेजा बतौर लेफ्ट आर्म गेंदबाज भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने।
5. विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में ओवरऑल 8405 रन बना चुके हैं। अब वह सुरेश रैना (8392) को पीछे छोड़कर टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।
Third party image reference
6. रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (425 रन) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (423 रन) को पीछे छोड़ा।
7. रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। रोहित इस फॉर्मेट में अब तक 107 छक्के लगा चुके हैं।
Third party image reference
8. रोहित अब तक के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सर्वाधिक 21 दफा 50 या अधिक के स्कोर बना चुके हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा।
9. वेस्टइंडीज टीम के रोवमैन पॉवेल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। अपनी पारी में पॉवेल ने 34 गेंदों में 54 रन बनाए, जो कि जीत के लिए नाकाफी साबित हुए।
IND-WI: भारत ने जीता दूसरा टी-20, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, मैच में टूटे 9 बड़े रिकॉर्ड
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:







कोई टिप्पणी नहीं: