पांचवे दिन इंग्लैंड जीत से 385 रन दूर, ऑस्ट्रेलिया का हारना लगभग नामुमकिन, ये रही इसकी वजह

बर्मिंघम में आज पहले एशेज टेस्ट के चौथे दिन का खेल हुआ. जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट में अपनी पकड़ काफी मज़बूत कर ली है. ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी 487/7 पर घोषित कर दी. जिसके जवाब में इंग्लैंड को 398 रनों का लक्ष्य मिला है. दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड चौथी पारी में 7 ओवर में बिना विकेट खोये 13 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड को 5वें दिन यह टेस्ट मैच जीतने के लिए 385 रन की जरूरत है. तो चलिए जानते हैं चौथे दिन के खेल के बारे में...

Third party image reference
चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को आगे बढ़ाया. जिसमे उनकी तरफ से ट्रेविस हेड ने शानदार अर्धशतक जड़ा. हेड ने 116 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. इसके बाद स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ा. स्मिथ ने आज 207 गेंदों पर 142 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमे स्मिथ ने कुल 14 चौके लगाये.

Third party image reference
उनके अलावा मैथ्यू वेड ने भी 143 गेंदों पर 110 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमे हेड ने कुल 17 चौके लगाये. इन दोनों के अलावा कप्तान टिम पेन ने 34 रन और जेम्स पैटिनसन ने नाबाद 47 रन और पैट कमिंस ने नाबाद 26 रन बनाए. जिससे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 487/7 रनों पर घोषित कर दी. इस तरह इंग्लैंड को यह टेस्ट मैच जीतने के लिए 398 रनों का लक्ष्य मिला है.

Third party image reference
इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए. जबकि मोइन अली ने 2 विकेट लिए. इन दोनों के अलावा क्रिस वोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 1-1 विकेट लिया. चौथे दिन के खेल की समाप्ति पर इंग्लैंड 7 ओवर में बिना विकेट खोये 13 रन बना लिए हैं. जिसमे रोरी बर्न्स 7 रन और जेसन रॉय 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Third party image reference
मेजबान इंग्लैंड को पांचवे दिन यह टेस्ट जीतने के लिए 385 रन की जरूरत है. जो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने इतना आसान नहीं दिखता. टेस्ट के पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया का यह टेस्ट हारना लगभग नामुमकिन है.

Third party image reference
इसके पीछे दो बड़ी वजह हैं. जिसमें पहली वजह यह है कि बर्मिंघम में अब तक केवल 3 मौकों पर कोई टीम चौथी पारी में 150 से अधिक रन बनाकर टेस्ट मैच जीत पाई है. जबकि इस मैदान का चौथी पारी में सफलतम रन चेस में सबसे बड़ा स्कोर 283 है.

Third party image reference
इसकी दूसरी वजह यह है कि इंग्लैंड ने साल 1928 में तसत की चौथी पारी में 332 रनों का सफलतम रन चेस किया था. जिसे लगभग 91 साल हो चुके हैं. इसलिए ऑस्ट्रेलिया के लिए यह टेस्ट हारना लगभग नामुमकिन है. अगर इंग्लैंड 5वें दिन सिर्फ ड्रा करवाने का सोचे. तभी इस टेस्ट में हार टल सकती है. वरना इंग्लैंड की हार निश्चित है.
पांचवे दिन इंग्लैंड जीत से 385 रन दूर, ऑस्ट्रेलिया का हारना लगभग नामुमकिन, ये रही इसकी वजह पांचवे दिन इंग्लैंड जीत से 385 रन दूर, ऑस्ट्रेलिया का हारना लगभग नामुमकिन, ये रही इसकी वजह Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.