INDvWI: भारत 22 रन से जीता, इसे मिला मैन ऑफ़ द मैच, टूटे 6 बड़े रिकॉर्ड

सेंट्रल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया. बारिश प्रभावित इस मैच में डकवर्थ लुईस के आधार पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 22 रनों से हराकर यह सीरीज 2-0 से जीत ली है. अब इन दोनों के बीच आखिरी टी-20 मैच 06 अगस्त को गयाना में खेला जाएगा.

Third party image reference
इस मैच में टॉस जीतने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 167/5 रन बनाए. जिसमे रोहित शर्मा ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 67 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 28 रन और शिखर धवन ने 23 रन बनाए. जबकि अंत में क्रुणाल पांड्या ने 20 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. जिससे वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 168 रनों का लक्ष्य मिला.

Third party image reference
इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 15.3 ओवर में 98/4 रन बना लिए थे. तभी अचानक बारिश आ गई. जिस वजह से मैच रोकना पड़ा. इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं सका. इसी वजह से भारत डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 22 रन से यह मैच जीत गया. वेस्टइंडीज के लिए रोवमन पावेल ने 54 रनों की पारी खेली.

Third party image reference
भारत के लिए इस मैच में सबसे सफल गेंदबाज क्रुणाल पांड्या रहे. उन्होंने कुल 2 विकेट चटकाए. जबकि भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया.

Third party image reference
इस मैच के खत्म होने के बाद क्रुणाल पांड्या को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.

मैच में टूटे ये 6 रिकॉर्ड

Third party image reference
1. रोहित शर्मा के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हो गए हैं. इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

Third party image reference
2. टी-20 में वेस्टइंडीज की यह 57वीं हार है. इस तरह वेस्टइंडीज टी-20 में सबसे अधिक मैच हारने वाले कुल तीसरी टीम बन गई.

Third party image reference
3. टी-20 में भारत ने वेस्टइंडीज पर लगातार 5वीं जीत दर्ज की. इस तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक जीत दर्ज करने वाली भारत पाकिस्तान के बाद दूसरी टीम बन गई.

Third party image reference
4. रोहित अब तक के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सर्वाधिक 21 दफा 50 या अधिक के स्कोर बना चुके हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा.
5. विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में ओवरऑल 8405 रन बना चुके हैं। अब वह सुरेश रैना (8392) को पीछे छोड़कर टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने.


6. रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन (425 रन) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. रोहित ने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (423 रन) को पीछे छोड़ा.
INDvWI: भारत 22 रन से जीता, इसे मिला मैन ऑफ़ द मैच, टूटे 6 बड़े रिकॉर्ड INDvWI: भारत 22 रन से जीता, इसे मिला मैन ऑफ़ द मैच, टूटे 6 बड़े रिकॉर्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.