भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाने वाले है जिसका पहला मुकाबला कल अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला गया था. आपको बता दें पहले टी20 में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था जिसकी बदौलत भारतीय टीम को यह मुकाबला जीतने सफलता मिली है इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम मात्र 95 रन ही बना पाई थी.
Third party image reference
वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बहुत मुश्किल से 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया था आपको बता दें इस मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम को खराब बल्लेबाजी का सामना करना पड़ा है. आपको बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन डेब्यू करने वाले तेज़ गेंदबाज नवदीप सैनी ने किया है इस युवा गेंदबाज ने मात्र 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया है.
Third party image reference
वही जडेजा ने इस मैच में एक विकेट लेने में कामयाब रहे है इस एक विकेट के साथ ही जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने 400 विकेट भी पूरे कर लिए है जिसके बाद वह ऐसा करने वाले सातवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. वही अब वेस्टइंडीज के का खिलाफ इस टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाएगा जिसका प्रसारण सोनी नेटवर्क के चैनल पर होगा वही इस मुकाबले में भारतीय टीम में दो बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.
Third party image reference
दूसरे टी20 मैच के लिए संभावित भारतीय टीम - रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा वाशिंगटन सुंदर और पांड्या.
आपको क्या लगता है इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली को केएल राहुल के साथ साथ श्रेयस अय्यर को भी टीम में शामिल करना चाहिए साथ ही आपको पहले टी20 मुकाबले में सबसे अच्छा प्रदर्शन किस खिलाड़ी का लगा है अपनी राय कमेंट जरूर करें.
भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20, इस खिलाड़ी को मिला मैन ऑफ द मैच
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: