ब्रॉड ने रचा इतिहास, तोड़ा रबाडा-मोईन व कमिंस का रिकॉर्ड, बने ENG के ऐसे पहले गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 4 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से करीबी डेढ़ वर्ष बाद टीम में वापसी कर रहे स्टीव स्मिथ ने यादगार शतकीय पारी खेली. इंग्लैंड की तरफ से ब्रॉड ने 86 रन देते हुए सबसे अधिक 5 विकेट चटकाये.

Third party image reference
इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में बर्न्स के शतकीय पारी और रूट व स्टोक्स की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर 374 रन बनाए. युव बल्लेबाज बर्न्स ने 312 गेंदों पर 133 रन की मैराथन पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में सबसे अधिक विकेट नाथन और कमिंस ने लिए. इस तरह इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 80 रन की बढ़त हासिल हुई.

Third party image reference
दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को 13 रन के स्कोर पर डेविड वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा. डेविड वॉर्नर को स्टुअर्ट ब्रॉड ने पवेलियन की रह दिखाई. इस विकेट को हासिल करते ही स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट हासिल करने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बन गये.

Third party image reference
डेविड वॉर्नर को आउट कर स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट 2019 में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गये हैं.

Third party image reference
तोड़े कई रिकॉर्ड
1- टेस्ट क्रिकेट 2019 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का मामले में स्टुअर्ट ब्रॉड ने मोईन अली (16) विकेट को पीछे छोड़ा.

Third party image reference
2- टेस्ट क्रिकेट 2019 में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने के मामले में स्टुअर्ट ब्रॉड ने रबाडा (116.5 ओवर) को पीछे छोड़ा.

Third party image reference
3- टेस्ट क्रिकेट 2019 में बेस्ट इकॉनोमी के मामले मे ब्रॉड ने रोच और कमिंस को पीछे छोड़ा.
ब्रॉड ने रचा इतिहास, तोड़ा रबाडा-मोईन व कमिंस का रिकॉर्ड, बने ENG के ऐसे पहले गेंदबाज ब्रॉड ने रचा इतिहास, तोड़ा रबाडा-मोईन व कमिंस का रिकॉर्ड, बने ENG के ऐसे पहले गेंदबाज Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.