भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रेम कहानियों के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे। लेकिन आज हम आपको उन 5 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जिनकी लव स्टोरी सबसे दिलचस्प रही है। तो आइए जानते हैं किसको, कब, कहां किस से प्यार हुआ।
1. सौरव गांगुली
Copyright Holder: Dafabet
भारतीय टीम के भूतपूर्व कप्तान सौरव गांगुली की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। सौरव गांगुली की पत्नी का नाम डोना है। जो इनके पड़ोस में ही रहती थी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बाद में परिवार की परवाह किए बिना ही शादी कर ली।
2. शिखर धवन
Copyright Holder: Dafabet
भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा से शादी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों की प्यार की शुरुआत फेसबुक पर चैटिंग से हुई थी। जिसके बाद दोनों को गहरा प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।
3. महेंद्र सिंह धोनी
Copyright Holder: Dafabet
महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है। उन पर बनी बायोग्राफी फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में कॉपी विस्तार से उनकी लव स्टोरी दिखाई गई थी। महेंद्र सिंह धोनी कोलकाता की होटल में रुके हुए थे। जहां पर उनको होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग कर रही साक्षी से प्यार हो गया था। जिसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2010 में शादी कर ली।
4. सचिन तेंदुलकर
Third party image reference
क्रिकेट की दुनिया के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को मुंबई एयरपोर्ट पर अपना जीवनसाथी मिला। सचिन तेंदुलकर की पत्नी का नाम अंजली है और इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत मुंबई एयरपोर्ट से हुई थी। जिसके बाद काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और शादी कर ली।
5. विराट कोहली
Third party image reference
क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी सबसे चर्चित लव स्टोरी रही। दोनों को एक एड शूट के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद लंबे समय तक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक-दूसरे को डेट किया। 11 दिसंबर 2017 को विराट और अनुष्का ने शादी कर ली।
प्यार करना कोई इन भारतीय खिलाड़ियों से सीखें, नंबर 4 को मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ था प्यार
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 07, 2019
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: