किसी भी क्रिकेटर के लिए क्रिकेट से संन्यास लेना आसान नहीं होता। लेकिन एक ना एक दिन हर क्रिकेटर को संन्यास लेना ही पड़ता है। आज हम आपको पांच ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद दोबारा वापसी की. आइए जानते हैं
1- ब्रेंडन टेलर
Third party image reference
ब्रेंडन टेलर जिंबाब्वे टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज है। ब्रेंडन टेलर का काउंटी क्रिकेट में कोल्पैक डील के तहत नाटिंघमशायर के साथ करार था, जिस वजह से उन्हें 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा। लेकिन करार खत्म होने के बाद उन्होंने 31 साल की उम्र में दोबारा राष्ट्रीय टीम में वापसी की।
2- शाहिद अफरीदी
Third party image reference
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी रह चुके हैं। शाहिद आफरीदी ने पहली बार क्रिकेट से 2010 में संन्यास लिया। लेकिन उन्होंने फिर से वापसी की और 2011 में संन्यास ले लिया। इसके बाद उन्होंने फिर से वापसी की और अंततः 2016 में उन्होंने क्रिकेट को पूर्णतः अलविदा कह दिया था। लेकिन वे आज भी लीग मैच खेलते हैं।
3- इमरान खान
Third party image reference
इमरान खान ने 1987 के विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति जिया-उल-हक के कहने पर उन्होंने 1992 में फिर से वापसी की और पाकिस्तान को पहली बार विश्व कप जिताया.
4- कार्ल हूपर
Third party image reference
कार्ल हूपर वेस्टइंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अचानक से 1999 के विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया. लेकिन उन्होंने 2001 में फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और 2003 तक उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तानी की.
5- जावेद मियांदाद
Third party image reference
जावेद मियांदाद पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 6 विश्वकप टूर्नामेंट खेले. जावेद मियांदाद ने 1996 के विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया था. लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के आग्रह पर उन्होंने 10 दिन बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी.
संन्यास लेने के बाद दोबारा वापसी करने वाले ये हैं 5 क्रिकेटर, लिस्ट में 3 पाकिस्तानी
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: