बेन कटिंग ने खेली तूफानी पारी, लगाये इतने छक्के, मोहम्मद नवाज़ भी चमके, देखें स्कोरकार्ड

कनाडा के सीएए केंद्र, ब्रैम्पटन, ओंटारियो में आज वैंकूवर नाइट्स और एडमोंटन रॉयल्स के बीच ग्लोबल टी-20 लीग 2019 का 11वां मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमे वैंकूवर नाइट्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया.

Third party image reference
इस मैच में एडमोंटन रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए. जिसमे उनकी तरफ से ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर बेन कटिंग ने 41 गेंदों पर 72 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमे कटिंग ने 7 छक्के और 3 चौके लगाये.

Third party image reference
इस पारी में कटिंग के अलावा आलराउंडर कीवी आलराउंडर जेम्स नीशम ने 22 गेंदों पर 28 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमे नीशम ने 2 चौके और 2 छक्के लगाये. इन दोनों के अलावा पाकिस्तानी आलराउंडर मोहम्मद नवाज ने 27 गेंदों पर 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमे उन्होंने 1 चौका और 3 छक्का लगाया.

Third party image reference
इस तरह हफीज की कप्तानी वाली एडमोंटन रॉयल्स 20 ओवर में 165 रन तक पहुँचने में सफल रही. जिससे वैंकूवर नाइट्स को यह मैच जीतने के लिए 166 रनों का लक्ष्य मिला है.

Third party image reference


वैंकूवर नाइट्स की ओर से अली खान, साद बिन ज़फर, हेडेन वाल्श ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि शोएब मलिक ने भी एक विकेट लिया.
बेन कटिंग ने खेली तूफानी पारी, लगाये इतने छक्के, मोहम्मद नवाज़ भी चमके, देखें स्कोरकार्ड बेन कटिंग ने खेली तूफानी पारी, लगाये इतने छक्के, मोहम्मद नवाज़ भी चमके, देखें स्कोरकार्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.