क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी काफी ज्यादा चोटिल होते रहते हैं।क्रिकेट इतिहास में कई खिलाड़ी ऐसे भी हुई है हैं जिन्होंने चोट के कारण अपनी जान गंवा दी। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन पांच बदनसीब क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जिनका चोट के चलते क्रिकेटिंग करियर खत्म हो गया। तो आइए जानते हैं वे कौन कौन से क्रिकेटर है।
1. मार्क बाउचर (साउथ अफ्रीका)
Third party image reference
मार्क बाउचर दक्षिण अफ्रीका टीम के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज थे। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में मार्क बाउचर ने स्टंप के पीछे 998 शिकार किए। लेकिन साल 2012 में एक लोकल मैच में समरसेट के खिलाफ विकेटकीपिंग करते हुए इमरान ताहिर की गेंद पर मार्क बाउचर की आंख चोटिल हो गई थी। इस दौरान बाउचर ने हेलमेट नहीं पहन रखा था जिसके चलते बेल उनकी आंख पर लगी। इसके तुरंत बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
2. नाथन ब्रैकेन (ऑस्ट्रेलिया)
Third party image reference
नाथन ब्रैकेन ऑस्ट्रेलिया टीम के शानदार तेज गेंदबाज रह चुके हैं। अपने क्रिकेट करियर में नाथन ब्रैकेन ने लगभग 300 विकेट लिए। नाथन ब्रैकेन आईसीसी की टॉप रैंकिंग में भी शामिल हुए थे। अपने करियर में नाथन ने पांच टेस्ट, 116 वनडे और 19 टी-20 मुकाबले खेले। घुटने में चोट के कारण नाथन ब्रैकेन को 31 साल की उम्र में ही क्रिकेट छोड़ना पड़ा। अगर वह अपनी चोट को गंभीरता से लेते तो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के इतिहास में ज्यादा योगदान दे सकते थे।
3. क्रेग कीस्वेटर (इंग्लैंड)
Third party image reference
क्रेग कीस्वेटर इंग्लैंड के एक उभरते हुए सितारे थे। इंग्लैंड की टीम के लिए वनडे और टी 20 में ओपनिंग किया करते थे। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में क्रेग कीस्वेटर ने 46 वनडे और 25 टी20 मुकाबले खेले। लेकिन विकेट कीपिंग करते हुए क्रेग कीस्वेटर को डेविड विली की गेंद पर दाईं आंख पर चोट लगी। उनकी आंखों की रोशनी लगभग 80 से 85% चली गई। जिसके बाद उनका खेलना लगभग असंभव हो गया।
4. फिलिप ह्यूज (ऑस्ट्रेलिया)
Third party image reference
27 नवंबर 2014 को क्रिकेट की दुनिया का एक काला दिन था। ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज फिलिप ह्यूज 25 नवंबर 2014 को साउथ ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच मैच के दौरान एबोट की गेंद पर चोटिल हो गए। यह गेंद उनके कान के पास हेलमेट पर लगी थी। जिसके बाद उनको अपनी जान गंवानी पड़ी।
5. सबा करीम (भारत)
Third party image reference
सबा करीम भारतीय टीम के एक अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज रह चुके हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक टेस्ट और 34 वनडे मुकाबले खेले। लेकिन साल 2000 में अनिल कुंबले की गेंद पर सबा करीम की आंख पर चोट लगी। जिसके बाद उनका क्रिकेटिंग करियर खत्म हो गया।
चोट के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर, नंबर 4 को गंवानी पड़ी अपनी जान
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: