क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ वनडे वर्ल्ड कप पिछले महीने खत्म हो चुका है। लेकिन अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। जिसमें अब लगभग 1 साल का समय बाकी रह गया है। इस बार का टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 8 अक्टूबर 2020 से खेला जाएगा। सभी टीमें इसकी तैयारी में अभी से जुट गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन सात भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके बिना 2020 का टी20 वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल है।
नंबर 1. विराट कोहली
Copyright Holder: Dafabet
विराट कोहली वर्तमान समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। टेस्ट क्रिकेट में ही नहीं बल्कि वनडे और टी20 क्रिकेट मैच विराट का बल्ला जमकर बोलता है। यही वजह है कि इस फॉर्मेट में भी विराट की औसत 50 से ज्यादा है। विराट को बल्ले के साथ साथ कप्तानी में भी कमाल करना होगा।
नंबर 2. रोहित शर्मा
Third party image reference
रोहित शर्मा भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज है जो छोटे फॉर्मेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं। वनडे वर्ल्ड कप में रोहित का बल्ला जमकर बोला था। ऐसे में उम्मीद यही है कि टी20 वर्ल्ड कप 2020 में भी रोहित शर्मा जमकर प्रदर्शन करेंगे।
नंबर 3. महेंद्र सिंह धोनी
Third party image reference
वर्ल्ड कप 2019 के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले लेंगे। लेकिन धोनी ने अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया है। ऐसे में टीम इंडिया को 2020 के टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज की काफी जरूरत है।
नंबर 4. हार्दिक पांड्या
Copyright Holder: Dafabet
पिछले काफी समय से हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के मुख्य ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। बल्ले के साथ साथ गेंदबाजी से भी हार्दिक पांड्या अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 2020 के वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या का खेलना काफी ज्यादा जरूरी है।
नंबर 5. रविंद्र जडेजा
Third party image reference
रविंद्र जडेजा वर्तमान समय में भारत के सबसे अच्छे ऑलराउंडर हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ रविंद्र जडेजा अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। फील्डिंग के मामले में तो रविंद्र जडेजा का कोई जवाब नहीं है। ऐसे में 2020 के वर्ल्ड कप में रविंद्र जडेजा का होना बहुत जरूरी है।
नंबर 6. जसप्रीत बुमराह
Copyright Holder: Dafabet
जसप्रीत बुमराह वर्तमान समय में दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज हैं। शुरुआती और डेथ ओवर में जसप्रीत बुमराह कमाल की गेंदबाजी करते हैं। टी20 फॉर्मेट में भी बल्लेबाज इनकी यॉर्कर गेंद से डरते हैं।
नंबर 7. भुवनेश्वर कुमार
Third party image reference
टी20 क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। अगर जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार साथ में गेंदबाजी करें तो बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार के पास अच्छी स्पिन गेंदबाजी है जिसके चलते शुरुआती विकेट निकालने में कामयाब रहते हैं।
The content does not represent the perspective of UC
7 खिलाड़ी जिनके बिना भारत का T20 वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल, नंबर 2 से डरती है दूसरी टीमें
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: