पहला वनडे शतक लगाने के लिए इन 5 भारतीयों ने खेली इतनी पारियां, नंबर 5 ने खेली 101 पारियां

क्रिकेट के खेल में एक बल्लेबाज के लिए शतक बनाना सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है। क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने खूब शतक लगाए हैं। लेकिन आज हम आपको उन पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपना पहला वनडे शतक लगाने के लिए सबसे ज्यादा पारियां खेली।
1. मोहिंदर अमरनाथ

Third party image reference
सांग 1975 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ ने वनडे में 13 साल में 54 पारियां खेलने के बाद अपना पहला वनडे शतक लगाया।
2. कृष्णमाचारी श्रीकांत

Copyright Holder: Dafabet
भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी रह चुके श्रीकांत ने साल 1981 में अपना वनडे डेब्यू किया था। लेकिन श्रीकांत को अपना पहला वनडे शतक लगाने के लिए 4 साल और 9 महीने लग गए। उनका पहला वनडे शतक 59वीं पारी में आया।
3. युवराज सिंह

Copyright Holder: Dafabet
भारतीय टीम में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर रह चुके युवराज सिंह ने साल 2000 में अपना वनडे डेब्यू किया था। लेकिन उनका पहला शतक 2 साल और 6 महीने के बाद निकला। साल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ युवराज सिंह ने अपनी 61वीं वनडे पारी में पहला शतक बनाया।
4. सचिन तेंदुलकर

Copyright Holder: Dafabet
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 51 शतक लगाए हैं। साल 1989 में सचिन तेंदुलकर ने अपना वनडे डेब्यू किया था। 51 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर का पहला शतक 76 पारियों के बाद लगा। शतक लगाने के लिए सचिन तेंदुलकर को 5 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।
5. सुनील गावस्कर

Third party image reference
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनील गावस्कर एक महान बल्लेबाज रह चुके हैं। साल 1974 में सुनील गावस्कर ने अपना वनडे डेब्यू किया था। लेकिन सुनील गावस्कर ने अपना पहला वनडे शतक 108 मैच खेलने के बाद 1987 में लगाया। सुनील गावस्कर ने 108 मैचों की 101 वीं पारी में अपना पहला वनडे शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया।

The content does not represent the perspective of UC
पहला वनडे शतक लगाने के लिए इन 5 भारतीयों ने खेली इतनी पारियां, नंबर 5 ने खेली 101 पारियां पहला वनडे शतक लगाने के लिए इन 5 भारतीयों ने खेली इतनी पारियां, नंबर 5 ने खेली 101 पारियां Reviewed by Content writer on अगस्त 06, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.