भारतीय बल्लेबाजों की वो 4 महान पारियां, जिनकी बदौलत टीम इंडिया ने जीती हारी हुई बाजी

क्रिकेट के खेल में हार जीत तो होती रहती है। लेकिन कई बार बल्लेबाज एक ऐसी पारी खेल देता है जिसकी बदौलत टीम हारा हुआ मैच जीत जाती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली हुई ऐसी ही चार पारियों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं किस बल्लेबाज ने कहां पर भारत को हारा हुआ मैच जिताया।
1. एशिया कप में विराट की आतिशी पारी

Copyright Holder: Dafabet
साल 2012 के एशिया कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ आतिशी पारी खेली थी। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने भारत को 329 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। लेकिन इस मैच में विराट कोहली ने 183 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को हारा हुआ मैच जिताया था।
2. 2003 विश्व कप में सचिन की पारी

Copyright Holder: Dafabet
साल 2003 के विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराया था। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में भारत को 273 रन का विशाल लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करते हुए भारत के शुरुआती विकेट जल्दी ही गिर गए। लेकिन इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने 98 रन की महान पारी खेलकर भारत को हारा हुआ मैच जिताया था।
3. 2011 विश्व कप फाइनल में गंभीर की पारी

Third party image reference
2011 का विश्व कप भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था। इस मैच में भारत के शुरुआती विकेट जल्दी ही गिर गए थे लेकिन उसके बाद गंभीर ने 97 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने भी 91 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को विश्वकप जिताया था। इस मैच में गौतम गंभीर को नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
4. नेटवेस्ट ट्रॉफी में मोहम्मद कैफ की पारी

Copyright Holder: Dafabet
साल 2002 में इंग्लैंड और भारत के बीच नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के शुरुआती विकेट जल्दी ही गिर गए थे। जिसके बाद हार साफ साफ नजर आ रही थी। लेकिन मोहम्मद कैफ ने 87 रन की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को फाइनल मैच जिताया।



भारतीय बल्लेबाजों की वो 4 महान पारियां, जिनकी बदौलत टीम इंडिया ने जीती हारी हुई बाजी भारतीय बल्लेबाजों की वो 4 महान पारियां, जिनकी बदौलत टीम इंडिया ने जीती हारी हुई बाजी Reviewed by Content writer on अगस्त 06, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.