भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाने वाले है जिसका पहला मुकाबला कल अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला गया था. आपको बता दें पहले टी20 में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था जिसकी बदौलत भारतीय टीम को यह मुकाबला जीतने सफलता मिली है इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम मात्र 95 रन ही बना पाई थी.
Third party image reference
वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बहुत मुश्किल से 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया था आपको बता दें इस मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम को खराब बल्लेबाजी का सामना करना पड़ा है. आपको बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन डेब्यू करने वाले तेज़ गेंदबाज नवदीप सैनी ने किया है इस युवा गेंदबाज ने मात्र 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे.
Third party image reference
वही अब वेस्टइंडीज के का खिलाफ इस टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाएगा जिसका प्रसारण सोनी नेटवर्क के चैनल पर होगा वही इस मुकाबले में भारतीय टीम में दो बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले में केएल राहुल को मौका दे सकते है जो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते है आपको बतादें विश्वकप में भी इन दोनों की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया था. वही तेज़ गेंदबाज दीपक चाहर को भी इस मुकाबले में खलील अहमद की जगह मौका मिल सकता है हालांकि खलील अहमद का प्रदर्शन इस मुकाबले में अच्छा रहा था लेकिन सभी खिलाड़ियों की क्षमता जांचने के लिए कप्तान विराट कोहली यह फैसला ले सकते हैं.
Third party image reference
दूसरे टी20 मैच के लिए संभावित भारतीय टीम - रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा वाशिंगटन सुंदर और क्रुणाल पांड्या.
आपको क्या लगता है इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली को केएल राहुल के साथ साथ श्रेयस अय्यर को भी टीम में शामिल करना चाहिए साथ ही आपको पहले टी20 मुकाबले में सबसे अच्छा प्रदर्शन किस खिलाड़ी का लगा है अपनी राय कमेंट जरूर करें.
आज रात 8 बजे से दूसरा टी20, नई जोड़ी कर सकती है ओपनिंग, यह 2 खिलाड़ी हो सकते है बाहर
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: