आज रात 8 बजे से IND vs WI का पहला टी-20,चोट की वजह से यह खिलाड़ी हुआ बाहर,देखें संभावित XI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज अमेरिका के फ्लोरिडा में होने वाला है लेकिन यहाँ भी विश्वकप की तरह बारिश मैच में बाधा डाल सकती हैं. वही आपको बता दें भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टी20 का का प्रसारण रात 8 बजे से सोनी नेटवर्क के चैनल पर होगा.

Third party image reference
वही इस टी20 में भारतीय चयनकर्ताओं ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया हैं साथ श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों को लंबे समय के बाद भारतीय टीम में वापसी मौका भी मिला है. वही इस मुकाबले में भारतीय टीम में एक तेज़ गेंदबाज का डेब्यू भी हो सकता है जी हां हम बात कर रहे है युवा तेज़ गेंदबाज नवदीप सैनी की जिन्होंने पिछले कुछ समय से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं.

Third party image reference
वही आपको बता दें चोट के बाद शिखर धवन की इस सीरीज में वापसी हुई है जिसके चलते केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है साथ ही इस मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ओपनिंग करते हुए नज़र आ सकती हैं.

Third party image reference
वही दूसरी ओर भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली इस टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है आपको बता दें वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल चोट के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

Third party image reference
पहले टी20 मैच के लिए संभावित भारतीय टीम - रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद.
आपको क्या लगता है नंबर चार के लिए मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर में से बेहतर बल्लेबाज कौन है साथ ही आपको रोहित शर्मा और विराट कोहली में से ज्यादा बेहतर कप्तान और ख़िलाड़ू7कौन लगता है आप अपनी राय कमेंट जरूर करें.
आज रात 8 बजे से IND vs WI का पहला टी-20,चोट की वजह से यह खिलाड़ी हुआ बाहर,देखें संभावित XI आज रात 8 बजे से IND vs WI का पहला टी-20,चोट की वजह से यह खिलाड़ी हुआ बाहर,देखें संभावित XI Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.