AUS ने रचा इतिहास, ENG को पहले टेस्ट में 251 रन से दी शिकस्त, बनी विश्व की ऐसी पहली टीम

पहली पारी में पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेजबान इंग्लैंड को पहला टेस्ट 251 रन से हराकर एशेज सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड की टीम 52.2 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

Copyright Holder: DUNIYA TODAY
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 90 रन से पिछड़ने के बाद स्टीवन स्मिथ (142) और मैथ्यू वेड (110) की शतकीय पारीयों की बदौलत 487-7 रन का स्कोर बनाया. जिसके बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 398 रनों का लक्ष्य मिला था.

Third party image reference
मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड की पारी ताश के पत्तो की तरह बिखर गई. नाथन लियोन 6/49 और पैट कमिंस 4/49 की घातक गेंदबाजी के आगे इंग्लिश बल्लेबाज नमतस्तक नजर आए. क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाये. इसके अलावा जोए रूट और जेसन रॉय ने 28-28 रन बनाये.

Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया बनी विश्व की ऐसी पहली टीम


इंग्लैंड को पहले मैच में मात देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरसअल, एशेज सीरीज़ का पहला मैच आईसीसी की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा था. जिसके ऑस्ट्रेलिया ने 251 रन से जीतकर इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रेलिया टेस्ट चैंपियनशिप में पहला मैच जीतने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है.
AUS ने रचा इतिहास, ENG को पहले टेस्ट में 251 रन से दी शिकस्त, बनी विश्व की ऐसी पहली टीम AUS ने रचा इतिहास, ENG को पहले टेस्ट में 251 रन से दी शिकस्त, बनी विश्व की ऐसी पहली टीम Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.