Home
/
Cricket
/
भारत vs वेस्टइंडीज: तीसरे T20 मैच में वेस्टइंडीज की हार लगभग तय, ये हैं 3 बड़े कारण
भारत vs वेस्टइंडीज: तीसरे T20 मैच में वेस्टइंडीज की हार लगभग तय, ये हैं 3 बड़े कारण
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बार फिर से हमारे चैनल में। 6 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी T20 मैच खेला जाएगा। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस मैदान में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। आज हम आपको 3 ऐसे बड़े कारण बताने वाले हैं जिससे इस मैच में वेस्टइंडीज की हार लगभग तय है। इसके अलावा हम आपको दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन भी बताएंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और खलील अहमद।
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन-

जॉन कैंपबेल, सुनील नरेन, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, शिमरॉन हेटमायर, कीरोन पोलार्ड, कार्लोस ब्रेथवेट, खरी पिअर, कीमो पॉल, ओशाने थॉमस और शेल्डन कॉट्रेल।
इन 3 बड़े कारणों से वेस्टइंडीज की हार लगभग तय-

1) पिछले 5 मैचों में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ खराब है। भारत के खिलाफ पिछले 5 T20 मैचों में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा है।
2) वेस्टइंडीज ने इस साल अब तक 5 T20 मैच खेले हैं और उसे सभी पांचों मैचों में हार मिली है। 5 में से 3 मैच इंग्लैंड ने हराए हैं और 2 मैच भारत ने हराए हैं। इन 5 मैचों में से पिछले 4 मैचों में वेस्टइंडीज की टीम 100 रन का स्कोर भी नहीं बना पाई है।

3) वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर इस साल T20 क्रिकेट में खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस साल अब तक 5 T20 मैच खेले हैं जिसमें 9.50 की औसत से 38 रन बनाए हैं।
दोस्तों आपके अनुसार कौन सी टीम तीसरा T20 मैच जीतेगी ? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं और आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और फॉलो जरूर करें।
The content
भारत vs वेस्टइंडीज: तीसरे T20 मैच में वेस्टइंडीज की हार लगभग तय, ये हैं 3 बड़े कारण
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं: