AUS-ENG: ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टेस्ट, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

बर्मिंघम में आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला एशेज टेस्ट मैच खेला गया. जिसके 5वें दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 251 रनों के बड़े अंतर से हराकर यह टेस्ट जीत लिया है. 398 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 146 रन बनाकर आलआउट हो गई. इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

मैच समरी :-

Third party image reference
इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 284 रन बनाए. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 90 रनों की बढ़त मिली. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 487/7 रन बनाए और अपनी पारी घोषित कर दी. जिससे मेजबान इंग्लैंड को यह टेस्ट जीतने के लिए 398 रनों का विशाल लक्ष्य मिला.

Third party image reference
जिसके जवाब में इंग्लैंड चौथी पारी में 146 रन बनाकर आलआउट हो गई. इस तरह उसने यह टेस्ट 251 रनों से गवा दिया. इस पारी में क्रिस वोक्स ने सबसे अधिक 37 रन बनाए. जबकि ओपनर जेसन रॉय और कप्तान जो रूट ने 28-28 रनों का योगदान दिया. लेकिन फिर भी इंग्लैंड इस मैच में अपनी हार को टाल नहीं सका.

इसे मिला मैन ऑफ द मैच :-

Third party image reference
इस टेस्ट की दोनों पारी में शतक जड़ने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.

टूटे कई बड़े रिकॉर्ड :-

Third party image reference
1. बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 251 रनों से हराया. इस तरह वो इस मैदान पर सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम बन गई.

Third party image reference
2. ऑस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट जीतकर नया इतिहास रचा है. वो आईसीसी के हरेक टूर्नामेंट में पहला मैच जीतने वाली दुनिया की एकलौती टीम बन गई है.

Third party image reference
3. इंग्लैंड पहली पारी में 90 रन की बढ़त लेने के बाद भी टेस्ट मैच हार गई. यह उनके टेस्ट करियर में कुल चौथी बार हुआ.

Third party image reference
4. ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट में 90 रन की बढ़त होने के बावजूद इस मैदान पर टेस्ट मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई.

Third party image reference
5. नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए. इस तरह वो ऑस्ट्रेलिया के लिए 350 से अधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए. उनसे पहले शेन वार्न, मैक्ग्राथ और लिली ऐसा कर चुके हैं.

Third party image reference
6. पैट कमिंस ने 21 टेस्ट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. वो ऑस्ट्रेलिया के लिए चार्ली टर्नर ने बाद ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बने.

Third party image reference
7. स्टीव स्मिथ ने इस टेस्ट में अपने 25 शतक भी पूरे कर लिए. वो सबसे तेज 25 शतक जड़ने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा 119 पारी में किया.
8. स्मिथ एक टेस्ट की दोनों पारी में 140 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई जबकि चौथे ओवरआल क्रिकेटर बन गए.
9. रोरी बर्न्स इंग्लैंड के लिए एशेज की डेब्यू इनिंग में शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के कुल 10वें बल्लेबाज बन गए.
AUS-ENG: ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टेस्ट, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड AUS-ENG: ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला टेस्ट, इसे मिला मैन ऑफ द मैच, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.