इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बर्मिंघम में खेला गया एशेज सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 251 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ के 142 और मैथ्यू वेड के 110 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जिसके बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 398 रनों का लक्ष्य मिला था।
Third party image reference
398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 52.3 ओवर में महज 146 रनों पर ढेर हो गई। 146 के स्कोर पर ऑलआउट होते ही इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच 251 रनों के भारी अंतर से हार गया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने सबसे अधिक 37 रन बनाए। जबकि जेसन रॉय और जो रूट ने 28-28 रनों का योगदान दिया।
Third party image reference
इंग्लैंड के लिए स्पिन गेंदबाज नाथन लियॉन सबसे घातक साबित हुए। उन्होंने 20 ओवर में 49 रन देकर 6 विकेट चटकाए। जबकि पेट कमिन्स ने 11.3 ओवर में 29 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए। स्टीव स्मिथ को दोनों पारियों में संघर्षपूर्ण शतक (144, 142) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एक नजर संछिप्त स्कोर पर
Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी (टॉस): 284/10, 80.4 ओवर
इंग्लैंड पहली पारी: 374/10: 135.5 ओवर
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी: 487/7 (घोषित), 112.0 ओवर
इंग्लैंड दूसरी पारी: 146/10, 52.3 ओवर
टूटे 7 बड़े रिकॉर्ड
Third party image reference
1. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पेट कमिन्स सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 21 मैचों में 100 विकेट अपने नाम किए। नंबर 1 पर 17 मैचों में 100 विकेट लेने वाले चार्ली टर्नर मौजूद हैं।
2. नाथन लियॉन 352 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। पहले स्थान पर 708 विकेट लेने वाले शेन वार्न शामिल हैं।
Copyright Holder: RunBhoomi
3. स्टीव स्मिथ ने एक टेस्ट मैच में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में खुद का रिकॉर्ड का तोड़ दिया। इस मैच में उन्होंने कुल (144+142) 286 रन बनाए। जबकि एक मैच में स्मिथ का पिछला 273 रनों का था, जो उन्होंने 2015 में बनाया था।
Third party image reference
4. एशेज की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले स्मिथ पांचवें ऑस्ट्रेलियाई और ओवरऑल आठवें बल्लेबाज बने।
Third party image reference
5. सबसे तेज 25 शतकों के मामले में स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ ने 119 पारियों में 25वां शतक लगाया।
6. एजबेस्टन में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई मेहमान टीम पहली पारी में (90 रनों) पिछड़ने के बाद टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है।
Third party image reference
7. साल 2001 के बाद से एजबेस्टन में किसी भी फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ ये ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत है।