टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। लेकिन यहाँ टीम इंडिया के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के सबसे युवा खिलाड़ियों मे से एक पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई ने तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, चोट के चलते काफी दिनों से टीम से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ को डोप टेस्ट मे फेल होने के कारण BCCI द्वारा क्रिकेट उन्हें क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से 8 माह के लिए बैन कर दिया है।
Third party image reference
फरवरी मे मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान पृथ्वी ने एक रूटीन टेस्ट के लिए अपने यूरिन सैंपल दिये थे। जिसकी जांच के बाद इसमें प्रतिबंधित पदार्थ टरब्यूटलिन के अंश पाये गए हैं। हालांकि बीसीसीआई ने पृथ्वी पर अपना निर्णय लेने काफी समय लगाया और 29 जुलाई को अंतिम निर्णय लेते हुए उन्हें क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया।
Third party image reference
पृथ्वी शॉ पर इस तरह से प्रतिबंध लगना टीम के लिए बेहद बुरी खबर है, क्योंकि उनके अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही भारत की वन डे और टी-20 टीम मे उनकी एंट्री हो सकती है। इस बारे मे पृथ्वी ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि उन्होंने कफ सीरप लिया था, जिसमें ये पदार्थ मौजूद था और उन्हें इसकी जानकारी नही थी।
Third party image reference
हालांकि पृथ्वी शॉ के लिए ये बात थोड़ा सुकून देने वाली हो सकती है कि उनका ये निलंबन 16 मार्च से माना जाएगा, जिसके चलते वह आगामी 15 नवंबर से फिर भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं। आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ बेहद प्रतिभावन खिलाड़ी हैं और अपनी कप्तानी मे भारत को अंडर-19 विश्व कप भी जितवा चुके हैं। इसके अलावा पृथ्वी अंतर्राष्ट्रीय भारतीय टेस्ट टीम मे डेव्यू भी कर चुके हैं, जहां उन्होंने 2 टेस्ट मैचों मे 1 शतक की मदद से 237 रन बनाए हैं। ऐसे मे पूरी उम्मीद है कि भारत की वन डे और टी-20 टीम मे भी उनकी जल्द ही एंट्री हो सकती है।
Third party image reference
वहाँ भारतीय टीम वेस्टइंडीज गयी, यहाँ BCCI ने इस खिलाड़ी को कर दिया 8 माह के लिए निलंबित
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: