9 टीमों के साथ पहली बार होगी 2 साल तक चलने वाली टेस्ट चैंपियनशिप, जानें भारत का कार्यक्रम


Third party image reference
ICC पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप करवा रहा है। ये चैंपियनशिप अब तक के क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट मे कुल 9 टीमें भाग लेंगी और यह टूर्नामेंट लगभग 2 साल तक चलेगा। इस चैंपियनशिप मे कुल 27 टेस्ट सीरीज होंगी जिनमें 71 टेस्ट मैच खेले जाएँगे। 1 अगस्त से एशेज के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है।

Third party image reference
हर सीरीज मे कुल 120 पॉइंट होंगे, और इनके आधार पर ही पॉइंट टेबिल को तैयार किया जाएगा। हर सीरीज के लिए निर्धारित कुल 120 पॉइंट मे से आपको एक मैच के लिए कितने पॉइंट मिलेंगे, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि सीरीज मे कितने मैच है। उदाहरण के लिए अगर किसी सीरीज मे 2 मैच हैं, तो प्रत्येक मैच के लिए 60 अंक होंगे। वहीं अगर सीरीज मे 3 मैच हैं, तो प्रत्येक मैच के लिए 40 अंक होंगे। अगर मैच टाई होता है, तो दोनों टीमों को आधा-आधा अंक बाँट दिया जाएगा, जबकि मैच के ड्रॉ होने पर एक तिहाई अंक दोनों टीमों को दिये जाएँगे।
देखें भारत का कार्यक्रम

Third party image reference
इस टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान भारत कुल 18 टेस्ट मैच खेलेगा। जिसमें से 10 टेस्ट मैच भारत अपनी धरती पर खेलेगा, वहीं 8 टेस्ट मैच विदेशी धरती पर खेलने होंगे। भारत के टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत वेस्टइंडीज के साथ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी। इसके बाद टीम इंडिया 2 टेस्ट मैच न्यूजीलैंड और 4 टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलेगा। इसके अलावा भारत अपनी धरती पर 3 टेस्ट साउथ अफ्रीका, 2 टेस्ट बांग्लादेश और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड के साथ खेलेगा।

Third party image reference


आपके हिसाब से कौन सी टीम इस टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता बनेगी? अपना जवाब हमें कमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं। साथ ही क्रिकेट से जुड़ी और भी खबरों के लिए हमें फॉलो करें।
9 टीमों के साथ पहली बार होगी 2 साल तक चलने वाली टेस्ट चैंपियनशिप, जानें भारत का कार्यक्रम 9 टीमों के साथ पहली बार होगी 2 साल तक चलने वाली टेस्ट चैंपियनशिप, जानें भारत का कार्यक्रम Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.