टॉस हारने के बाद रूट ने कहा, कोई फर्क नहीं पड़ता, हम परिस्थितियों का फायदा उठाना जानते हैं

बर्मिंघम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से एशेज श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसमे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किये हैं. जबकि इंग्लैंड ने अपनी टीम कल ही घोषित कर दी थी.

Third party image reference
टॉस पर रूट ने कहा कि हम टॉस हारने से कोई फर्क नहीं पड़ता, हम परिस्थितियों का फायदा उठाना जानते हैं. हमारे गेंदबाज उस कंडीशन का उपयोग कर सकते हैं. क्योंकि हमारी गेंदबाजी काफी मज़बूत है. इसके अलावा इस जगह खेलन काफी अच्छा रहता है.

Third party image reference
रूट ने इसके आगे कहा कि जोफ्रा को अनुभव नहीं है. इसलिए उसे अभी इंतजार करना होगा. जबकि क्रिस ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी. इसलिए 2 अनुभवी खिलाड़ी ब्रॉड और एंडरसन के साथ उन्हें मौका मिला है.

Third party image reference
इसके अलावा हमारे पास बेन स्टोक्स और जोस बटलर के रूप में 2 विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं. जिनका इस टेस्ट टीम में हिस्सा होना एक बड़ी बात है. इन दोनों ने अतीत में हमारे लिए कई महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई है. ऐसे में जब 2 अनुभवी खिलाड़ी टीम में आते हैं. तो यह टीम के लिए हमेशा सकारात्मक होता है.

Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन -
डेविड वार्नर, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन (विकेटकीपर/ कप्तान), जेम्स पैटिनसन, पैट कमिंस, पीटर सिडल, नाथन लियोन.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन -

Third party image reference


रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनली, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर ), मोइन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन.
टॉस हारने के बाद रूट ने कहा, कोई फर्क नहीं पड़ता, हम परिस्थितियों का फायदा उठाना जानते हैं टॉस हारने के बाद रूट ने कहा, कोई फर्क नहीं पड़ता, हम परिस्थितियों का फायदा उठाना जानते हैं Reviewed by Admin on अगस्त 01, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.