कल से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज -2019 की शुरुआत होगी. इसके अलावा आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत कल ही से शुरु कर रही है. जिसका पहला मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा.
Third party image reference
इस टेस्ट के शुरु होने से ठीक पहले इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने आलटाइम एशेज इलेवन की घोषणा कर दी. ब्रॉड ने यह टीम का ऐलान प्रसिद्ध इंग्लिश यूट्यूब चैनल "लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड" पर की. जिसमे उन्होंने अपने आलटाइम एशेज के 11 खिलाड़ियों के नाम बताए.
Third party image reference
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस टीम में 9 इंग्लैंड और 2 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को चुना गया है. ब्रॉड ने इस टीम में ओपनर के लिए क्रिस ब्रॉड और एलेस्टेयर कुक को जगह दी है. जबकि नंबर 3 पर जोनाथन ट्रॉट को जगह दी है. इसके अलावा नंबर 4 पर उन्होंने केविन पीटरसन को जगह दी है.
Third party image reference
इसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने नंबर 6 के लिए जो रूट को चुना है. जबकि इस टीम में नंबर 7 पर आलराउंडर एंड्रू फ़्लिंटॉफ़ को चुना है. इसके अलावा ब्रॉड ने नंबर 8 पर विकेटकीपर मैट प्रायर को जगह दी है. इसके बाद उन्होंने इस टीम में 2 स्पिनर ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न और इंग्लैंड के ग्रीम स्वान को जगह दी है.
जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को सौंपी है. तो ये रही स्टुअर्ट ब्रॉड की आलटाइम एशेज इलेवन टीम -
Third party image reference
क्रिस ब्रॉड
एलेस्टेयर कुक
जोनाथन ट्रॉट
केविन पीटरसन
जो रूट
एंड्रू फ़्लिंटॉफ़
मैट प्रायर (विकेटकीपर )
शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया)
ग्रीम स्वान
ग्लेन मैक्ग्राथ (ऑस्ट्रेलिया)
जेम्स एंडरसन
स्टुअर्ट ब्रॉड ने चुनी अपनी आलटाइम एशेज XI, 2 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शामिल, देखें उनकी टीम
Reviewed by Admin
on
अगस्त 01, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: