रन मशीन कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा संगकारा-पंत व दिलशान का रिकॉर्ड, बने ऐसे पहले बल्लेबाज

तीन टी 20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध फ्लोरिडा के मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. भारत के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 95 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी. वेस्टइंडीज की तरफ से पोलार्ड ने सबसे अधिक 49 रन बनाए.

Third party image reference
भारत की तरफ से युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने एक ओवर में लगातार दो विकेट अर्जित करते हुए कुल 3 विकेट हासिल किये. इंनके अलावा भुवनेश्वर ने दो विकेट जबकि खलील, वाशिंगटन, क्रुणाल और जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया. वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस (20 रन) और पोलार्ड की दहाई के आंकड़े को पार कर सके.

Third party image reference
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित ने तूफानी शुरुआत दी. कप्तान कोहली ने जैसे ही इस मैच में अपनी पारी का पहला चौका लगाया वैसे ही वह टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गये हैं.

Third party image reference
तोड़े कई रिकॉर्ड
1- कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में टी दिलशान (223 चौके) को पीछे छोड़ा.
2- कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने के मामले में संगकारा (22 मैच) को पीछे छोड़ा.
3- कोहली ने टी 20 क्रिकेट 2019 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पंत (564 रन) को पीछे छोड़ा.
4- टी 20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में गुप्टिल 2272 रन को पीछे छोड़ा.
रन मशीन कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा संगकारा-पंत व दिलशान का रिकॉर्ड, बने ऐसे पहले बल्लेबाज रन मशीन कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा संगकारा-पंत व दिलशान का रिकॉर्ड, बने ऐसे पहले बल्लेबाज Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.