Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी 20 मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की. फ्लोरिडा में खेले गये पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. भारत के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के खोकर 95 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से पोलार्ड ने 49 रन जबकि निकोलस ने 20 रन बनाए.
Third party image reference
भारत की तरफ से डेब्यू कर रहे युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाये. भुवनेश्वर को 2 जबकि खलील, वाशिंगटन, क्रुणाल व् रविन्द्र जडेजा ने 1-1 सफलता हाथ लगी. खलील ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 8 रन खर्च करते हुए 1 विकेट लिया जबकि एक जबरदस्त कैच भी लपका.
Third party image reference
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और धवन मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गये. रोहित शर्मा ने 24 रन, कोहली ने 19 रन और मनीष ने 19 रन बनाए. रोहित ने अपनी 24 रन की पारी में 2 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए.
Third party image reference
भारत ने वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गये लक्ष्य को 18वें ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की तरफ से सुनील और शेल्डन कॉटरेल ने 2-2 विकेट हासिल किये.
Third party image reference
इस मैच में डेब्यू कर रहे नवदीप सैनी ने इतिहास रचते हुए वेस्टइंडीज की पारी का 20वां ओवर मेडन डाला. सैनी 20वां मेडन फेंकने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गये हैं. नवदीप सैनी को उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
कोई टिप्पणी नहीं: