भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने कहा कि उनके मन में युवा खिलाड़ी नवदीप सैनी के खिलाफ कुछ भी नहीं है लेकिन वह भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर जैसी प्रतिक्रिया देना भी पसंद नहीं करते हैं। गौतम गंभीर ने नवदीप सैनी के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान पर शब्दों से तीखा हमला किया था।
Third party image reference
दिल्ली क्रिकेट के विभिन्न मुद्दों पर गौतम गंभीर और भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के विवाद किसी से छिपी नहीं है। बेदी ने 2013 में नवदीप सैनी को दिल्ली की टीम में चुने जाने का भी विरोध किया था। उन्होंने सैनी के प्रथम श्रेणी पदार्पण से 1 दिन पहले डीजीसीए के तत्कालीन अध्यक्ष ने बंसल को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
गौतम गंभीर ने किया था ट्वीट
Third party image reference
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में 26 साल के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे और लॉडेरहिल में भारत की चार विकेट से जीत के स्टार रहे। जिस पर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर में ट्वीट करते हुए लिखा कि "नवदीप सैनी भारत के लिये पदार्पण करने के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। तुमने गेंदबाजी करने से पहले ही बिशन बेदी और चेतन चौहान को आउट करके दो विकेट ले लिये।"
Third party image reference
बता दें कि जब बिशन सिंह बेदी से गौतम गंभीर के बयान के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि मुझे भी गौतम गंभीर की तरह गिरी हुई हरकत करने की जरूरत है मैं ट्विटर पर दिए गए उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया देना पसंद नहीं करूंगा। मैंने भारतीय युवा खिलाड़ी नवदीप सैनी के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। इसके साथ ही अगर किसी ने कुछ हासिल भी किया है तो यह उसकी प्रतिभा है, ना की किसी और की वजह से।"
Third party image reference
दोस्तों, आप गौतम गंभीर को लेकर क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट करके अपनी राय जरूर दें। खबर अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करना न भूलें।
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा - मैं गंभीर जितना नहीं गिरूंगा, वजह जानकर आप भी चौंक जायेंगे
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: