भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली से अपनी अनबन की खबरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हुए अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा है। भारत के स्टार ओपनर खिलाड़ी हिटमैन रोहित शर्मा ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में शानदार अर्धशतक बनाया। इस दौरान उन्होंने तीन विश्व रिकार्ड भी अपने नाम कर लिए।
Third party image reference
1. क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा ने इस मैच में 51 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली, भारतीय बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में 3 छक्के लगाए इसके साथ ही उन्होंने T20 क्रिकेट में अपनी छक्कों की संख्या 107 तक पहुंचा दी, साथ ही अब रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल से भी आगे निकल गए हैं। बता दे कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने 58 मैचों में 105 छक्के लगाए हैं तो वहीं भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 96 मैचों में 107 छक्के लगाएं।
Third party image reference
2. 2400 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
रोहित शर्मा टी-20 प्रारूप में पहले से ही सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस मैच में अपने रनों की संख्या 2400 से अधिक पहुंचा दी है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज है, उन्होंने 96 मैच की 88 पारियों में 32.72 की औसत से 2422 रन बनाए हैं।
Third party image reference
3. रोहित शर्मा का 17वां अर्धशतक
रोहित शर्मा ने इस मैच में 40 गेंद पर अर्धशतक बनाया, बता दें रोहित शर्मा का T20 क्रिकेट में 17 अर्धशतक है। इससे पहले वह चार शतक भी लगा चुके हैं। इसके साथ ही वह 50 से अधिक रन की पारी खेलने के मामले में विराट कोहली से भी आगे निकल गए हैं।
Third party image reference
दोस्तों, क्या विराट की जगह रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बना देना चाहिए? नीचे कमेंट करके अपनी राय जरूर दें। खबर अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करना न भूलें।
रोहित शर्मा की 17वीं फिफ्टी, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, कोहली से भी आगे निकले
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: