टी ट्वंटी के दो सबसे बड़े रिकॉर्ड बना चुका है भारत का यह बल्लेबाज, गेल को पीछे छोड़ा


Third party image reference
क्रिकेट में वैसे तो वनडे और टेस्ट जैसे दो फॉर्मेट थे। लेकिन, कुछ सालों से टी ट्वंटी अब क्रिकेट का अहम ओर अंतर्राष्ट्रीय हिस्सा बन गया है। ऐसे में अब टी ट्वंटी के रिकॉर्ड भी सहेजे जा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको टी ट्वंटी के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी बारे में शायद ही आपको जानकारी हो। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के जबरदस्त बल्लेबाज रोहित शर्मा की। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक छक्के रोहित के नाम हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Third party image reference
रोहित ने वेस्टइंडीज के साथ जारी दूसरे टी-20 मुकाबले में दूसरा छक्का लगाने के साथ ही वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल के रिकार्ड को तोड़ दिया।

Third party image reference
अपना 96वां मैच खेल रहे रोहित अब गेल (105 छक्के) से आगे निकल गए हैं। गेल ने हालांकि 58 मैचों में इतने छक्के लगाए हैं। इंटरनेशनल टी-20 मैचों में गेल और रोहित के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गुपटिल (103) ने 100 से अधिक छक्के लगाए हैं। रोहित के नाम टी-20 मैचों में सबसे अधिक चार शतक लगाने का भी रिकार्ड है। इसके बाद न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो (3 शतक) का नाम है। मुनरो ने टी-20 में 92 छक्के लगाए हैं।
टी ट्वंटी के दो सबसे बड़े रिकॉर्ड बना चुका है भारत का यह बल्लेबाज, गेल को पीछे छोड़ा टी ट्वंटी के दो सबसे बड़े रिकॉर्ड बना चुका है भारत का यह बल्लेबाज, गेल को पीछे छोड़ा Reviewed by Content writer on अगस्त 06, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.