दोस्तों, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है| वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रनों का स्कोर खड़ा किया है|
Third party image reference
दोस्तों तीन मैचो की टी-20 सीरिज में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है और अंतिम मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम में कई बदलाव किए है| भारतीय टीम में रोहित शर्मा को आराम देकर उनकी जगह लोकेश राहुल और रविन्द्र जडेजा और खलील अहमद की जगह राहुल चाहर और दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है|

कप्तान कोहली से पूछा - रोहित शर्मा को क्यों किया टीम से बाहर ? मिला ये जवाब

Third party image reference
टॉस के समय भारतीय कप्तान कोहली से जब पूछा गया की रोहित शर्मा को टीम से बाहर क्यों रखा गया है ? इस सवाल का जवाब देते हुए कोहली ने कहा की, हमारे पास ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें आजमाना जरुरी है, युवाओं को मौका देना जरुरी है इसीलिए रोहित शर्मा को टीम से बाहर कर लोकेश राहुल को मौका दिया गया है| उन्होंने यह भी कहा की वह युवाओं के दम पर मैच जीतना चाहते है|
Third party image reference
कप्तान कोहली ने आगे कहा की हमारे पास बहुत अच्छे खिलाड़ी है जिनको मौका दिए जाने की जरुरत है| हम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहते है एक अच्छी टीम के पास अच्छी बेंच का होना बेहद ज़रूरी है| उन्होंने कहा की आने वाले समय में हम इन्ही खिलाड़ियों पर निर्भर रह सके, इसीलिए हम बेंच को आजमाना चाहते है|