पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खाने-पीने पर लगेगी पाबंदी, अब नहीं मिलेगी बिरयानी और दाल-चावल


Third party image reference
विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान सरफराज अहमद सहित कई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सवाल उठे थे. इस वजह से पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल भी होना पड़ा था और इसी के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की डाइट बदलने की तैयारी कर ली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर वसीम खान ने कहा कि खिलाड़ियों को परोसे जाने वाले हर एक निवाले के लिए स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट लेकर आएंगे, जो यह देखेगा कि खिलाड़ियों को बिरयानी, दाल-चावल के अलावा क्या खाना चाहिए.
मानसिक रूप से मजबूत करने की जरूरत
वसीम खान ने आगे कहा कि खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है. उन्होंने डॉन को दिए इंटरव्यू में कहा कि सभी एज ग्रुप के समय से ही खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत होने पर काम करने की जरूरत है.

Third party image reference
यह बिल्कुल भी सही नहीं है कि लोग इस टीम के लिए हताश और निराश जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. हमारा इतिहास बेहद शानदार रहा है. पाकिस्तान की टीम मजबूत क्रिकेट टीम रही है. हमें फिर से उसी रास्ते पर चलना है. हमें एक स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट की जरूरत है.
बराबरी पर लाया जाएगा महिला टीम को

Third party image reference
वसीम खान ने पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को लेकर कहा कि जिस तरह से यहां महिला क्रिकेट की उपेक्षा की जा रही है. इससे यह पता चलता है कि समाज में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होता है. हम इस पर अलग से काम कर रहे हैं. पहले हमारी सिर्फ महिला टीम थी, जो 5 घंटे से ज्यादा की यात्रा बिजनेस क्लास में नहीं करती थी. लेकिन अब ऐसा करती हैं. उन्होंने महिला टीम को मैन्स टीम के बराबर लाने के लिए उनका दैनिक भत्ता और मैच फीस भी बढ़ा दी है.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खाने-पीने पर लगेगी पाबंदी, अब नहीं मिलेगी बिरयानी और दाल-चावल पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खाने-पीने पर लगेगी पाबंदी, अब नहीं मिलेगी बिरयानी और दाल-चावल Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.