16 की उम्र में हुआ था कैंसर, ठीक से नहीं देख पाता गेंद, 6 साल बाद लगाया शतक


Third party image reference
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई टीम ने काफी अच्छी स्थिति हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 487/7 पर घोषित कर दी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से इंग्लैंड के विरुद्ध स्टीव स्मिथ ने दोनों पारियों में शतक लगाया. स्टीव स्मिथ ने यह प्रदर्शन एक साल का बैन खेलने के बाद किया है. वहीं इस मैच में मेथ्यू वेड ने भी शतकीय पारी खेली. मेथ्यू वेड ने 2 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 110 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 17 चौके भी लगाए.
16 की उम्र में हो गया था कैंसर

Third party image reference
मेथ्यू वेड का जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ रहा है. मेथ्यू वेड जब 16 साल के थे तब उनको कैंसर हो गया. इसके बाद उन्होंने कीमोथेरेपी के दो राउंड लिए. लंबे समय तक इलाज के बाद मेथ्यू वेड इस बीमारी से उबर पाए. लेकिन उन्हें कलर ब्लाइंड की बीमारी हुई, जिसकी वजह से उन्हें मैदान पर कुछ गेंदों के रंग की वजह से समस्या हो जाती है.
22 टेस्ट खेल चुके हैं मैथ्यू वेड
मेथ्यू वेड टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं. उन्होंने एशेज से पहले 22 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो ही शतक लगाए. मेथ्यू वेड के घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें एशेज के लिए टीम में मौका दिया.

Third party image reference
6 साल बाद लगाया शतक
मेथ्यू वेड ने एशेज सीरीज के पहले मुकाबले की पहली पारी में 1 रन बनाया था. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक लगाया. मेथ्यू वेड ने लगभग 6 महीने बाद शतक लगाया है. उन्होंने पिछली बार 2012 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध शतकीय पारी खेली थी.

16 की उम्र में हुआ था कैंसर, ठीक से नहीं देख पाता गेंद, 6 साल बाद लगाया शतक 16 की उम्र में हुआ था कैंसर, ठीक से नहीं देख पाता गेंद, 6 साल बाद लगाया शतक Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.