इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉमेट से संन्यास ! नाम जानकर होगी हैरानी
+ FOLLOW

दोस्तों, दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम ने क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास ले लिया है| साल 2016 में मैकुलम ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और उसके बाद सिर्फ ग्लोबल टी-20 लीग और यूरो टी-20 टूर्नामेंट में ही खेलते दिखाई दे रहे थे लेकिन अब मैकुलम किसी भी प्रकार की क्रिकेट नहीं खेलेंगे|
मैकुलम ने लिया क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास

मैकुलम इन दिनों कनाडा में चल रही ग्लोबल टी-20 लीग में खेल रहे थे और हाल ही में हुए एक मैच के बाद उन्होंने यह फैसला किया है| 5 अगस्त को उन्होंने लिखा, यह बड़े गर्व और संतुष्टि की बात है की मैं आज क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास की शोषण कर रहा हूं| अब मैं यूरो टी-20 स्लैम में भी नहीं खेलूंगा| आयोजको और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं|

उन्होंने कहा की मैंने अपने 20 साल के पेशेवर क्रिकेट करियर में हासिल किया है उस पर मुझे गर्व है| जब मैंने पहली बार इस खेल में प्रवेश किया था थे तो इससे ज्यादा मैं सपने में भी नहीं देख सकता था| मैंने हाल ही के महीनो में खुद को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत भी की है|

उन्होंने ये भी कहा की क्रिकेट की मेरी शैली शोरगुल से भरी हुई है कलिंग पार्क से लेकर लार्ड्स तक और बीच में भी सबकुछ, कई अदभुद यादें है| इस खेल को खेलने के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण की आवश्यकता होती है| जो अब महान बन गए है मैं इसे उन टीमो के लिए देना चाहता हूं|
दोस्तों, ब्रेंडन मैकुलम ने अपने क्रिकेट करियर में 101 टेस्ट मैच खेले है जिसमे उन्होंने 6453 रन बनाए है| इसके अलावा 260 वनडे मैचो में 6083 रन बनाए है| टी-20 के 71 मुकाबलों में उन्होंने 2140 रन बनाए है| मैकुलम ने न्यूजीलैंड के क्रिकेट को काफी उचाईयों पर पहुँचाने में काफी मदद की है|
दोस्तों, क्या आप भी ब्रेंडन मैकुलम के फैन है ? हमें कमेन्ट करके जरुर बताए| अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज इसे लाइक और शेयर जरुर करे|
The content does not represent the perspective of UC
इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट के सभी फॉमेट से संन्यास ! नाम जानकर होगी हैरानी
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating: 5
कोई टिप्पणी नहीं: