डेल स्टेन के संन्यास लेने पर भावुक हुए विराट कोहली, कही बड़ी बात


Third party image reference
दक्षिण अफ्रीकी टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. अब डेल स्टेन वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे. डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए डेल स्टेन ने कहा- आज मैं क्रिकेट के उस फॉर्मेट से अलग हो रहा हूं, जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं.

Third party image reference
बता दें कि डेल स्टेन ने 2004 में इंग्लैंड के विरुद्ध खेले गए मैच से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. डेल स्टेन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद कई खिलाड़ियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी डेल स्टेन के संन्यास लेने के बाद ट्विटर पर लिखा कि वह एक सच्चे खिलाड़ी है. विश्व के एक तेज गेंदबाज को हैप्पी रिटायरमेंट.

Third party image reference
बता दें कि डेल स्टेन और विराट कोहली एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. डेल स्टेन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के लिए खेलते हैं, जिसके कप्तान विराट कोहली है. बता दें कि डेल स्टेन कंधे की चोट की वजह से विश्व कप टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए. इस वजह से वे आईपीएल में कुछ मैच खेल कर ही बाहर हो गए थे. डेल स्टेन ने 2016 में कंधे की सर्जरी करवाई थी. लेकिन इससे उनको कुछ फायदा नहीं हुआ.
डेल स्टेन के संन्यास लेने पर भावुक हुए विराट कोहली, कही बड़ी बात डेल स्टेन के संन्यास लेने पर भावुक हुए विराट कोहली, कही बड़ी बात Reviewed by Content writer on अगस्त 06, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.