भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय 3 टी20 मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसके शुरुआती दो मुकाबलों को जीत कर भारतीय टीम ने यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली हैं. इस सीरीज का अगला मुकाबला आज वेस्टइंडीज के गुयाना में रात 8 बजे से खेला जाएगा.
Third party image reference
आपको बता दें इस सीरीज के बाद भारतीय टीम 3 वनडे मैच की सीरीज भी वेस्टइंडीज के साथ खेलने वाली है जिसका पहला मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा जिसके बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई हैं. आपको बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल नही किया गया है साथ ही महेंद्र सिंह धोनी भी इस टीम का हिस्सा नही हैं.
Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में मनीष पांडे की वापसी हुई है आपको बता दें मनीष पांडे ने अपना अंतिम वनडे मुकाबला पिछले साल सितंबर में खेला था. वही पिछले डेढ़ साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर को वही इस सीरीज में मौका दिया गया है इसके अलावा युवा तेज़ गेंदबाज खलील अहमद और नवदीप सैनी को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
Third party image reference
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम - शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, केदार जाधव, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद, नवदीप सैनी.
आपको क्या लगता है ऋषभ पंत को खराब प्रदर्शन के बावजूद लगातार जरूरत से ज्यादा मौके दिए जा रहे है क्या उनकी जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया जाना चाहिए साथ ही कप्तान विराट कोहली को श्रेयस अय्यर को भी प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहिए अपनी राय कमेंट जरूर करें.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: