भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय 3 टी20 मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसके शुरुआती दो मुकाबलों को जीत कर भारतीय टीम ने यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली हैं. इस सीरीज का अगला मुकाबला आज वेस्टइंडीज के गुयाना में रात 8 बजे से खेला जाएगा.
Third party image reference
आपको बता दें भारतीय टीम यह सीरीज पहले ही जीत चुकी है इसलिए इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली यह खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते है जिन्हें अभी तक इस सीरीज में खेलने का मौका नही मिला हैं. आपको बता दें इस मुकाबले में राहुल चाहर को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है साथ ही उनके भाई दीपक चाहर को भी विराट कोहली भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते है इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इस साल आईपीएल व घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था.
Third party image reference
वही वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे ऋषभ पंत को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है उनकी जगह केएल राहुल को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है.
Third party image reference
आपको बता दें केएल राहुल बेहतरीन बल्लेबाज के साथ साथ अच्छे विकेटकीपर भी है जो रोहित शर्मा के साथ इस मुकाबले में ओपनिंग भी कर सकते हैं साथ ही मध्यक्रम में मनीष पांडे की जगह श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता हैं. वही इस मुकाबले में ऋषभ पंत के साथ साथ वाशिंगटन सुंदर, जडेजा और मनीष पांडे को टीम से बाहर किया जा सकता है.
Third party image reference
तीसरे टी20 मैच के लिए संभावित भारतीय टीम - रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, राहुल चाहर, खलील अहमद.
आपको क्या लगता है ऋषभ पंत को खराब प्रदर्शन के बावजूद लगातार जरूरत से ज्यादा मौके दिए जा रहे है साथ ही अगले मुकाबले में कप्तान विराट कोहली को श्रेयस अय्यर को भी टीम में मौका देना चाहिए अपनी राय कमेंट जरूर करें.
तीसरे टी20 में यह खिलाड़ी हो सकते है बाहर, यह खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू, देखें संभावित XI
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: