भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें काफी दिनों तक मीडिया के सुर्खियों मे रही। इस बात पर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि धोनी इस विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे या नहीं? धोनी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नही आई और यह बात साफ हो गयी कि फिलहाल धोनी अभी संन्यास नही लेंगे।
Third party image reference
टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं, लेकिन इस दौरे पर धोनी टीम के सदस्य नही है। आपको बता दें कि टीम के चयन से पहले ही धोनी ने 2 महीने के लिए आर्मी ट्रेनिंग पर जाने की घोषणा कर दी थी और वे इन दिनों कश्मीर मे ड्यूटी कर रहे हैं।
Third party image reference
कश्मीर मे ड्यूटी करते उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, वे इन दिनों जम्मू कश्मीर मे आर्मी ट्रेनिंग पर है और उन्हें 15 दिनों के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है। उनकी ड्यूटी का समय रात को 4 घंटा और दिन मे 4 घंटे का है। सुबह 4 बजे उठने मे भी उन्हें छूट दी जा सकती है।
Third party image reference
धोनी को कुल 19 किलो सुरक्षा मैटेरियल दिया गया है। जिसमें 47 राइफल, 3 मैगजीन किलो, 3 किलो की वर्दी, 2 किलो के जूते, 3 से 4 ग्रेनेड 4 किलो, 1 किलो का हेलमेट और 4 किलो की बुलेटप्रूफ जैकेट शामिल है। ड्यूटी करते वायरल हुई धोनी की तस्वीरों मे उनके साथ आर्मी के कुछ जवान भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर धोनी के कुछ फैंस उन्हें सच्चा देशभक्त बता रहे हैं, तो कुछ उनकी तुलना एक साधारण आर्मी सैनिक से कर रहे हैं।
Third party image reference
धोनी के बारे मे अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स मे बताएं। साथ ही हमें फॉलो करना न भूलें।
कश्मीर मे ड्यूटी करते दिखे धोनी, तस्वीरें हुई वायरल, लोगों ने बताया सच्चा देशभक्त
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: