पंत या अय्यर नही बल्कि ये खिलाड़ी करेगा नंबर 4 पर बल्लेबाजी, जानिए कौन और क्यों ?


Third party image reference
भारत इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है और इस दौरे का आगाज आज होने वाले टी-20 मैच के साथ होगा। विश्व कप के बाद यह भारत का पहला दौरा और अंतर्राष्ट्रीय मैच है। यह मैच अमेरिका के फ्लोरिडा मे भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

Third party image reference
दोस्तों, जैसा कि हम जानते हैं कि पिछले काफी समय से टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम मे नंबर 4 पर बल्लेबाजी को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन इन दोनों के अलावा एक और खिलाड़ी है जो इस नंबर पर बल्लेबाजी करने का सबसे मजबूत दावेदार है और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टी 20 मैच मे नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकता है।
ये बल्लेबाज करेगा नंबर 4 पर बल्लेबाजी, जानिए क्यों?

Third party image reference
वर्ल्ड कप मे चोटिल हुए शिखर धवन की टीम इंडिया मे वापसी हो चुकी है। ऐसे मे इस बात की प्रबल उम्मीद है कि वे रोहित शर्मा के साथ पहले टी 20 मैच मे पारी की शुरुआत करेंगे। जबकि नंबर 3 पर कप्तान विराट कोहली का स्थान निश्चित है। ऐसे मे विश्व कप मे रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने वाले के एल राहुल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए सबसे प्रबल दावेदार है, क्योंकि राहुल का नंबर 5 या 6 पर खेलने का अनुभव काफी अच्छा नही रहा है।
भारत vs वेस्टइंडीज टी-20 के लिए चुनी गयी पूरी भारतीय टीम

Third party image reference
टी 20 के लिए चुनी गयी पूरी भारतीय टीम इस प्रकार है- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, के एल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद।

पंत या अय्यर नही बल्कि ये खिलाड़ी करेगा नंबर 4 पर बल्लेबाजी, जानिए कौन और क्यों ? पंत या अय्यर नही बल्कि ये खिलाड़ी करेगा नंबर 4 पर बल्लेबाजी, जानिए कौन और क्यों ? Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.