फखर ज़मान की साहसिक पारी पर भारी एंड्रू टाई की तूफानी पारी, मैच टाई, ये बना मैन ऑफ द मैच

इंग्लैंड के कार्डिफ मैदान में आज ग्लेमोर्गन और ग्लॉस्टरशायर के बीच टी-20 ब्लास्ट 2019 का साउथ ग्रुप का मैच खेला गया. जिसमे ग्लॉस्टरशायर के बल्लेबाज एंड्रू टाई ने तूफानी पारी खेलते हुए इस मैच को टाई करवा दिया. तो चलिए जानते हैं इस मैच के बारे में विस्तार से...

मैच समरी :-

Third party image reference
ग्लॉस्टरशायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके जवाब में ग्लेमोर्गन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 172/5 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस मैच में उनकी तरफ से ओपनर फखर ज़मान ने 43 गेंदों पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली. जिसमे उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया.

Third party image reference
उनके अलावा इस पारी में क्रिस कोक ने 21 गेंदों पर 4 छक्के की मदद से 42 रन बना डाले. इन दोनों के अलावा ओपनर डेविड लॉयड ने 35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. जबकि बिली रूट ने भी 20 रन बनाए. जिससे ग्लॉस्टरशायर को जीतने के लिए 173 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला.

Third party image reference
जिसके जवाब में ग्लॉस्टरशायर ने मैच की अंतिम गेंद पर 2 रन लेकर इस मैच को टाई करवा दिया. इस तरह दोनों टीमों ने 1-1 अंक आपस में शेयर किये. ग्लॉस्टरशायर की तरफ से कप्तान माइकल क्लिंगर ने 19 गेंदों पर 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके बाद इयान कोकबेन ने 33 गेंदों पर 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

Third party image reference
जबकि रेयान हिगिंस ने 27 गेंदों पर 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. लेकिन इस मैच के असली हीरो रहे एंड्रू टाई. जिन्होंने मात्र 18 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रनों की तूफानी पारी खेली और यह मैच टाई करवा दिया.

Third party image reference
इस मैच के खत्म होने के बाद एंड्रू टाई को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
फखर ज़मान की साहसिक पारी पर भारी एंड्रू टाई की तूफानी पारी, मैच टाई, ये बना मैन ऑफ द मैच फखर ज़मान की साहसिक पारी पर भारी एंड्रू टाई की तूफानी पारी, मैच टाई, ये बना मैन ऑफ द मैच Reviewed by Admin on अगस्त 02, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.