टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के लिए मियामी पहुँच चकी है. जहाँ उसका पहला मैच फ्लोरिडा में विंडीज टीम से होगा. इस टी-20 में रवीन्द्र जडेजा अपने नाम एक नया इतिहास रच सकते हैं. जिससे वो भारत के सफल गेंदबाजों की लिस्ट में 7वें पायदान पर पहुँच जाएंगे.
इतिहास रचने से मात्र एक विकेट दूर जडेजा
Third party image reference
टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर रवीन्द्र जडेजा इस टी-20 मैच में एक विकेट लेते ही भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले 7वें गेंदबाज बन जाएंगे. जडेजा के नाम अब तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 399 विकेट दर्ज हैं. इस टी-20 में एक विकेट लेकर वो 400 विकेट लेने वाले भारत के 7वें ऐसे गेंदबाज बन जाएंगे.
Third party image reference
जडेजा से पहले यह उपलब्धि भारत के लिए अनिल कुंबले (953 विकेट ), हरभजन सिंह (707 विकेट ), कपिल देव (687 विकेट ), ज़हीर खान (597 विकेट ), जवागल श्रीनाथ (551 विकेट ) और रवि अश्विन (544 विकेट ) हासिल कर चुके हैं.
ऐसा रहा है रवीन्द्र जडेजा का इंटरनेशनल करियर
Third party image reference
रवीन्द्र जडेजा ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 234 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 267 पारी में 399 विकेट हासिल किये हैं. जिसमे उन्होंने टी-20 में 31 विकेट, वनडे में 176 विकेट और टेस्ट मैच में 192 विकेट लिए हैं.
जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर, ऐसा करते ही बन जाएंगे भारत के 6वें गेंदबाज, देखें टॉप-10 सूची
Reviewed by Admin
on
अगस्त 02, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: