क्या पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की शादी में जाएंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी?


Third party image reference
पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हसन अली जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. हसन अली की शादी भारत के हरियाणा की रहने वाली शामिया आरजू से 20 अगस्त को दुबई में होने वाली है. इसी के साथ हसन अली भारतीय लड़की से शादी करने वाले पाकिस्तान के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे.

Third party image reference
हसन अली से पहले शोएब मलिक, जहीर अब्बास और मोहसिन खान भारतीय लड़की से शादी कर चुके हैं. बता दें कि शामिया आरजू एमिरेट्स एयरलाइंस में फ्लाइट इंजीनियर है. उनके परिवार वाले नई दिल्ली में रहते हैं. हसन अली अपनी शादी का न्योता भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भी देने वाले हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी. हालांकि उन्होंने किसी भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं लिया.

Third party image reference
उनका कहना है कि अगर भारतीय खिलाड़ियों उनकी शादी में शामिल होते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी. उर्दू एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में हसन अली ने कहा- मैं पूरी भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अपनी शादी का न्योता दूंगा. हम सब क्रिकेट खेलने वाले दोस्त हैं. अगर भारतीय खिलाड़ी मेरी शादी में दुबई आएंगे तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा. हमारा मैदान पर मुकाबला होता है ना कि मैदान के बाहर. हम सब प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं और हमें अपनी खुशियां एक-दूसरे के साथ बांटनी चाहिए.
क्या पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की शादी में जाएंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी? क्या पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की शादी में जाएंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी? Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.