घाटी में बढ़ते तनाव के बीच अपनी बटालियन के साथ इस अंदाज में नजर आए धोनी


Third party image reference
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. इसी बीच सेना के साथ कश्मीर में तैनात धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. धोनी इस समय क्रिकेट से छुट्टी लेकर सेना के साथ ड्यूटी कर रहे हैं. धोनी को कश्मीर में विक्टर फोर्स के साथ तैनाती दी गई है. धोनी की ड्यूटी संभालने के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Third party image reference
विश्व कप से भारतीय टीम के बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास की खबरें आई थी. लेकिन धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया और सेना के साथ जुड़ने का निर्णय किया. धोनी ने 31 जुलाई को कश्मीर में विक्टर फोर्स में ड्यूटी संभाली. धोनी पर 15 अगस्त तक बटालियन के साथ रहेंगे. इस दौरान वे पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Third party image reference
धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई थी. 2015 में धोनी ने 5 पैराशूट जंप लगाकर क्वालिफाइड पैराट्रूपर का खिताब हासिल किया. धोनी पैराशूट रेजीमेंट की की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं. धोनी जिस विक्टर फोर्स के साथ कश्मीर में तैनात है, वह यूनिट कश्मीर के सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है.

Third party image reference
पिछले दिनों कश्मीर घाटी में काफी उथल-पुथल मची हुई है. घाटी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद हर रोज नए आदेश आ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में मोबाइल, इंटरनेट और लैंडलाइन सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
घाटी में बढ़ते तनाव के बीच अपनी बटालियन के साथ इस अंदाज में नजर आए धोनी घाटी में बढ़ते तनाव के बीच अपनी बटालियन के साथ इस अंदाज में नजर आए धोनी Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.