टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज सबसे बड़ी राइवल्री मानी जाती है। साल 2019 की एशेज सीरीज इंग्लैंड में खेली जा रही है। लेकिन पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 251 रनों से पराजित करके बहुत बड़ा कारनामा कर दिया है।ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 122 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद स्टीव स्मिथ ने अपने वापसी मैच में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था।
Copyright Holder: Dafabet
पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने 219 गेंदों में 144 रन की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान स्टीव स्मिथ ने 16 चौके और 2 छक्के लगाए थे। दूसरी पारी में भी स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर बोला। दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने 142 रन बनाए। यही वजह रही कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसके बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 398 रनों का टारगेट मिला था। लेकिन इंग्लैंड की टीम मात्र 146 रन बनाकर 251 रन से मैच हार गई।
Copyright Holder: Dafabet
मैच के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए इंग्लैंड के 10 विकेट प्राप्त करने थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से यह भूमिका नाथन लियोन ने निभाई। नाथन लियोन ने 19 ओवर की गेंदबाजी में 44 रन देकर 6 विकेट लिए। पहली पारी में भी नाथन लियोन ने तीन विकेट लिए थे। इसके अलावा पेट कमिंस ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकट झटके।
Copyright Holder: Dafabet
मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। स्टीव स्मिथ ने इस मैच में कुल 286 रन बनाए। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब 0-1 से आगे हो गई है। दूसरा टेस्ट मैच 14 अगस्त से लंदन के लॉर्ड्स ग्राउंड पर खेला जाएगा।
ENG-AUS: स्मिथ और नाथन लियोन ने मचाया तहलका, AUS ने जीता पहला टेस्ट, इसे मिला मैन ऑफ द मैच
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: