क्रिकेट के खेल में एक कप्तान का टीम पर सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है। टीम की जीत का सारा श्रेय कप्तान को जाता है तो वही और का श्रेय भी कप्तान को ही लेना पड़ता है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए। लेकिन अब विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी के उन रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रहे हैं। आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिसको विराट कोहली जल्दी ही तोड़ सकते हैं।
टेस्ट में बतौर कप्तान धोनी के आंकड़े
Copyright Holder: Dafabet
महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तान माना जाता है। वनडे और t20 में तो महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में कई झंडे गाडे। इसके अलावा टेस्ट में भी अभी तक धोनी बेस्ट कप्तान है। टेस्ट में धोनी ने 60 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली। जिनमें से 27 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली तो वही 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 15 मैच ड्रॉ भी रहे। महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी के मामले में जीत का प्रतिशत 45 रहा।
टेस्ट में बतौर कप्तान विराट के आंकड़े
Copyright Holder: Dafabet
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली अपनी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को चुनौती दे रहे हैं। विराट कोहली ने अब तक 46 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है जिनमें से 26 में टीम इंडिया को जीत मिली है तो वही 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान 10 मैच ड्रॉ भी रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच जितते ही विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे। अगर टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीतती है तो विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे।
टेस्ट में भारत के टॉप-10 कप्तान
Copyright Holder: Dafabet
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली कप्तानों की दौड़ में सूची के टॉप पर हैं। इसके अलावा सौरव गांगुली भी इस लिस्ट में नंबर 3 पर है। इसके अलावा मोहम्मद अजरुदीन और सुनील गावस्कर के कप्तानी आंकड़े भी अच्छे रहे हैं। सचिन ने भी 25 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की लेकिन केवल चार में जीत मिली।
महेंद्र सिंह धोनी का सबसे बड़ा कप्तानी रिकॉर्ड खतरे में, विराट कोहली बस एक कदम दूर
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: